Friday, May 15, 2026
Latest:
FEATURED

UP: केंद्रीय मंत्री के घर में गोली लगने से शख्स की मौत, कौशल किशोर के बेटे की पिस्टल से हुआ फायर

UP: केंद्रीय मंत्री के घर में गोली लगने से शख्स की मौत, कौशल किशोर के बेटे की पिस्टल से हुआ फायर लखनऊ में दुबग्गा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर के अंदर एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव का है। विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने लिखित तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर की पिस्टल से चली गोली से हुई है। ठाकुरगंज दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम