CoronaLatestमध्यप्रदेश

Unlock mp news:भोपाल में खुलेंगे कोचिंग संस्थान,करना होगा कोरोना गाइड लाइन का पालन

Unlock mp news भोपाल में कोविड संक्रमण के चलते बन्द कोचिंग संस्थान खोले जा सकेंगे लेकिन संस्थानों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। कोचिंग संस्थान में हालांकि उपस्थिति के लिए अभी 50 प्रतिशत संख्या को ही अनुमति दी गई है।संस्थान की क्षमता के अनुसार 50 प्रतिशत छात्र छात्राएं ही संस्थान में आ जा सकेंगे। फिलहाल लंबे समय से बंद कोचिंग संस्थानों को खोले जाने के भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आदेश को बुधवार शाम जारी कर दिया।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले डेढ़ साल से पूरे प्रदेश में कोचिंग संस्थान और स्कूल कालेज बंद कर दिए गए थे, लेकिन अब भोपाल में फिलहाल अभिभावकों के साथ ही छात्रों के लिए भी यह राहत भरी खबर है कि कोचिंग संस्थान खोले जा रहे है।लेकिन प्रशासन के सख्त आदेश है कि कोचिंग संस्थान संचालको को कोविड के नियमों का पालन करना होगा। आधी संख्या में छात्र बुलाये जायेगे। और संस्थान में वह तमाम इंतज़ाम करने होंगे जो कोरोना गाइड लाइन के तहत तय किये गए है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम