अनोखा दशहरा: दिल्ली में रावण-कुंभकर्ण के साथ जला 30 फीट का ‘कॉकरोच’, मंत्री कपिल मिश्रा ने किया दहन

rawan

अनोखा दशहरा: दिल्ली में रावण-कुंभकर्ण के साथ जला 30 फीट का ‘कॉकरोच’, मंत्री कपिल मिश्रा ने किया दहन

यश भारत (डिजिटल डेस्क) | नई दिल्ली: देशभर में विजयादशमी का त्योहार बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया, जहां जगह-जगह रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। इसी बीच उत्तर-पश्चिम दिल्ली में आयोजित एक दशहरा समारोह ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ‘श्री केशव रामलीला समिति’ द्वारा आयोजित इस समारोह में रावण के साथ-साथ एक 30 फीट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी जलाया गया।

रावण के साथ कॉकरोच दहन क्यों?

श्री केशव रामलीला समिति के आयोजकों ने इस बार विजयादशमी पर बुराई और गंदगी के प्रतीक के रूप में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फीट का विशालकाय कॉकरोच का पुतला भी तैयार किया था। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने इस अनोखे कॉकरोच के पुतले का दहन किया।

बना चर्चा का विषय

दशहरे के मैदान में जैसे ही रावण के साथ कॉकरोच का पुतला खड़ा दिखाई दिया, वहाँ मौजूद दर्शक हैरान रह गए। दशहरे पर कॉकरोच दहन का यह अनूठा प्रयोग और नजारा अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है और लोगों के बीच कौतूहल व चर्चा का विषय बना हुआ है।