Site icon Yashbharat.com

न्यू कटनी जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के अन्तर्गत थर्ड लाइन कनेक्टिंग का कार्य प्रगति पर, कटनी से प्रारंभ व समाप्त होने वाली कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Jabalpur Railway Division West Central Railway Pipariya British FOB starts falling apart

कटनी(YASHBHARAT.COM)। पश्चिम मध्य रेलवे के न्यू कटनी जंक्शन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के अन्तर्गत थर्ड लाइन कनेक्टिंग का कार्य प्रगति पर है। जिसके अन्तर्गत विभिन्न तकनीकी कार्यो हेतु प्री-एनआई एवं नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया गया है।जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के चलते कटनी से प्रारम्भ और कटनी में समाप्त होने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

निरस्त ट्रेनें (प्रारम्भिक स्टेशन से) :-

 

1) गाड़ी संख्या 61601 कटनी-चिरमिरी अनारक्षित मेमू ट्रेन दिनाँक 26.11.2025 से 02.12.2025 तक (कुल 07 ट्रिप) निरस्त रहेगी।

2) गाड़ी संख्या 61602 चिरमिरी-कटनी अनारक्षित मेमू ट्रेन दिनाँक 27.11.2025 से 03.12.2025 तक (कुल 07 ट्रिप) निरस्त रहेगी।

 

आंशिक निरस्त ट्रेने (प्रारम्भिक स्टेशन से) :-

 

1) गाडी संख्या 68747 बिलासपुर-कटनी अनारक्षित मेमू ट्रेन दिनांक 27.11.2025 से 02.12.2025 तक (कुल 06 ट्रिप) उमरिया तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा उमरिया–कटनी के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

2) गाडी संख्या 68748 कटनी-बिलासपुर अनारक्षित मेमू ट्रेन दिनांक 27.11.2025 से 02.12.2025 तक (कुल 06 ट्रिप) कटनी के स्थान पर उमरिया से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा कटनी-उमरिया के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

3) गाडी संख्या 61603 कटनी-बरगवां अनारक्षित मेमू ट्रेन दिनांक 27.11.2025 से 02.12.2025 तक (कुल 06 ट्रिप) कटनी के स्थान पर कटंगी खुर्द से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा कटनी-कटंगी खुर्द के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

4) गाडी संख्या 61604 बरगवां-कटनी अनारक्षित मेमू ट्रेन दिनांक 27.11.2025 से 02.12.2025 तक (कुल 06 ट्रिप) कटंगी खुर्द तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा कटंगी खुर्द–कटनी के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व गाड़ियों की स्थिति, समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा NTES मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

Exit mobile version