Site icon Yashbharat.com

प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत पहाड़ी सेक्टर की प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वर्धन कार्यशाला संपन्न

IMG 20261030 WA0037

प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत पहाड़ी सेक्टर की प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वर्धन कार्यशाला संपन्न

कटनी -मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर पहाड़ी में नवांकुर संस्था मंथन समाज विकास समिति बंडा द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का सेक्टर स्तरीय एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत भवन पहाड़ी में किया गया ।जिसमें मुख्य अतिथि परिषद् के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पटेल सरपंच अर्चना पटेल उप सरपंच राधा चक्रवर्ती उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने जन अभियान परिषद् का परिचय, आदर्श ग्राम की परिकल्पना, जल संचय अभियान, रोपणी स्थापना, सूचना केंद्र सह वाचनालय, की स्थापना, संस्कार केंद्रों का व्यवस्थित संचालन,दस्तावेजीकरण, एम पी जे ए पी ऐप एम आई एस में प्रविष्टि,पर्यावरण संरक्षण संवर्धन, नशा मुक्ति, जल संरक्षण संवर्धन, ऊर्जा संरक्षण, गौ पालन एवं संवर्धन ,प्लास्टिक मुक्त ग्राम, जैविक कृषि,स्वच्छता एवं साफ सफाई आदि विषयों पर कार्य करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया। परामर्शदाता रोशनी कुशवाहा के द्वारा संवाद कौशल तकनीक एवं आवश्यकता विषय पर प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उपस्थित प्रतिभागियों को रोल प्ले के माध्यम से संवाद करने के तरीकों पर जानकारी दी। अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच, उप सरपंच और अन्य अतिथियों ने जन अभियान परिषद की ग्राम विकास पर आधारित प्रशिक्षण की सार्थक पहल की सराहना की। प्रशिक्षण उपरांत समस्त प्रतिभागियों को नवांकुर संस्था के माध्यम से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए फीडबैक दिया। नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी हीरामणि हल्दकार के द्वारा उपस्थित अतिथियों प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version