कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय कन्या महाविद्यालय की टीम ने विद्यालयों का किया भ्रमण
कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय कन्या महाविद्यालय की टीम ने विद्यालयों का किया भ्रम
कटनी। उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सत्र 2026–27 हेतु संचालित कॉलेज चलो अभियान के प्रथम चरण में दिनांक 13 दिसंबर 2025 को शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की टीम द्वारा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरौंध एवं निवार का भ्रमण किया गया। यह अभियान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।अभियान दल का नेतृत्व प्रवेश नोडल अधिकारी के.जे. सिन्हा ने किया। दल में डॉ. मदन सिंह मरावी, इमरान मोहम्मद, भीम बर्मन एवं प्रेमलाल कांवरे शामिल रहे। इस अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए महाविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को ई-प्रवेश पोर्टल, आवश्यक दस्तावेजों तथा महाविद्यालय में संचालित कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं गृह विज्ञान संकायों के पाठ्यक्रमों से अवगत कराया गया। साथ ही एन.एस.एस., एन.सी.सी., पुस्तकालय, करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं खेल सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। शासन की विभिन्न छात्रवृत्तियों एवं प्रोत्साहन योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान विद्यार्थियों की प्रवेश, विषय चयन एवं करियर से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरौंध के प्राचार्य जे. पी. पांडेय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवार के प्राचार्य ए. के. पाठक एवं स्टाफ द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। अभियान से बड़ी संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित हुए।