Site icon Yashbharat.com

बेकाबू कार ने सुरक्षाकर्मी को उतारा मौत के घाट, देर रात ACC के कैमोर गेस्ट हाउस के सामने दर्दनाक हादसा

IMG 20250608 WA0006

कैमोर। ACC के कैमोर गेस्ट हाउस के सामने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी राघवेन्द्र सिंह को कल रात लगभग एक बजे एक तेज रफ़्तार कार ने इतनी जोर की टक्कर मारी की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा था। सुरक्षा कर्मी के अलावा कार ने सड़क किनारे खड़े कुछ अन्य वाहनों को भी टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया।

बताया गया कि 30 वर्षीय राघवेंद्र सिंह चाकघाट का निवासी था जो पिछले 8 सालों से कैमोर में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था। अन्य गार्डों के साथ वह भी एसीसी जी एम बंगला लाइन के अंतिम छोर पर पुराने सेंट्रल स्कूल वाली बिल्डिंग में रहता था।

कल रात उसकी ड्यूटी गेस्ट हाउस और बैंक ऑफ बड़ौदा वाले एरिया में थी। ड्यूटी के दौरान ही यह हादसा हो गया। हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक का नाम रंजीत उर्फ चिंटू सरदार बताया गया है। मृतक के शव का आज विजयराघवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना में मृत्यू कारित करने का अपराध दर्ज कर बंदी बना लिया है।

Exit mobile version