Site icon Yashbharat.com

ujjain to bhopal trains उज्जैन-भोपाल-उज्जैन के मध्य 15-15 ट्रिप स्पेशल ट्रेन

images 10

ujjain to bhopal trains रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए उज्जैन-भोपाल-उज्जैन के मध्य 15-15 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो मार्ग में मक्सी, शुजालपुर, सीहोर एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।

ujjain to bhopal trains

गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन-भोपाल स्पेशल ट्रेन दिनाँक 21 जून 2024 से 05 जुलाई 2024 तक प्रतिदिन उज्जैन स्टेशन से रात 20:00 बजे प्रस्थान कर, 20:32 बजे मक्सी पहुँचकर, 20:34 बजे मक्सी से प्रस्थान कर, 21:48 बजे शुजालपुर पहुँचकर, 21:50 बजे शुजालपुर से प्रस्थान कर, 22:33 बजे सीहोर पहुँचकर, 22:35 सीहोर से प्रस्थान कर, 23:33 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचकर, 23:35 बजे संत हिरदराम नगर से प्रस्थान कर मध्य रात्रि 00:05 बजे भोपाल स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09314 भोपाल-उज्जैन स्पेशल ट्रेन दिनांक 22 जून 2024 से 06 जुलाई 2024 तक प्रतिदिन भोपाल स्टेशन से मध्य रात्रि 00:40 बजे प्रस्थान कर, 01:08 बजे संत हिरदाराम नगर पहुँचकर, 01:10 बजे संत हिरदाराम नगर से प्रस्थान कर, 01:38 बजे सीहोर पहुँचकर, 01:40 बजे सीहोर से प्रस्थान कर, 02:22 बजे शुजालपुर पहुंच कर, 02:24 बजे शुजालपुर से प्रस्थान कर, 03:28 बजे मक्सी पहुँचकर, 03:30 बजे मक्सी से प्रस्थान कर, भोर में 04:20 बजे उज्जैन स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कंपोजीशन

इस गाड़ी में 07 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित 09 कोच रहेंगे।

Exit mobile version