Sunday, May 17, 2026
Latest:
Latest

महादेव सट्टा एप के दो सटोरिए गिरफ्तार: एसीबी-ईओडब्ल्यू की कार्रवाई, पैनल चलाने का करते थे काम

महादेव सट्टा एप के दो सटोरिए गिरफ्तार: एसीबी-ईओडब्ल्यू की कार्रवाई, पैनल चलाने का काम करते थे। ऑनलाइन महादेव सट्टा एप के पैनल चलाने वाले विश्वजीत राय और अतुल राय को एसीबी-ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की टीम ने सोमवार को दुर्ग के खुर्सीपार के बंगाली मोहल्ला से हिरासत में लिया है। वहीं दो आरोपित फरार हैं।

ईओडब्ल्यू और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम ने रायपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग 10 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की है। पुणे में भी टीम पतासाजी कर रही है। महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर के करीबी यामंत चंद्राकर और ओमप्रकाश चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई तेज कर दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम