katniमध्यप्रदेश

शराब के लिए अड़ीबाजी और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरूद्ध,उमरियापान पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दर्ज हुए थे प्रकरण

शराब के लिए अड़ीबाजी और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग निरूद्ध,उमरियापान पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई, अलग-अलग मामलों में दर्ज हुए थे प्रकर

कटनी। उमरियापान थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसों की अड़ीबाजी, मारपीट और धमकी देने के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक 14 वर्षीय नाबालिग को विधि विरुद्ध बालक के रूप में निरूद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार पुरवा मोहल्ला निवासी एक महिला से दुकान के सामने शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगे गए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। इसी तरह मुड़िया पुरवा में दो भाइयों से शराब के लिए पैसे मांगे गए और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई गई।

दोनों मामलों में पीड़ितों की शिकायत पर उमरियापान पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर घटना के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए सोमनाथ बर्मन (18 वर्ष 6 माह) और आकाश उर्फ अरुण बर्मन (19 वर्ष), दोनों निवासी उमरियापान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना में शामिल 14 वर्षीय बालक को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के बाद पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अड़ीबाजी, गुंडागर्दी और नशाखोरी के जरिए आमजन को परेशान करने वाले तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Back to top button