Tvisha Sharma Case CBI Arrest: भोपाल से बड़ी खबर! हाई कोर्ट से जमानत रद्द होते ही एक्शन में CBI; पूर्व न्यायिक अधिकारी गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, सीन भी रीक्रिएट हुआ
भोपाल: भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका की सास और पूर्व न्यायिक अधिकारी गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई की टीम उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुट गई है।
बुधवार देर रात 1 बजे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (जबलपुर खंडपीठ) द्वारा गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका को सिरे से खारिज किए जाने के बाद से ही उनकी गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी। गुरुवार सुबह तड़के ही सीबीआई के आला अधिकारियों की टीम भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके निवास पर नोटिस सर्व करने पहुंची थी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
Indian Student Killed In Canada: कनाडा में फिर खूनी खेल- गुजरात की 22 वर्षीय छात्रा विधि मेघा की चाकू मारकर निर्मम हत्या; अमेरिकी बॉर्डर के पास मिला शव
देर रात 1 बजे हाई कोर्ट ने पलटा था निचली अदालत का फैसला
इससे पहले भोपाल की जिला अदालत (निचली अदालत) ने 15 मई को गिरिबाला सिंह की उम्र और कुछ तकनीकी पहलुओं को देखते हुए उन्हें अग्रिम जमानत की राहत दे दी थी।
-
परिजनों की याचिका पर एक्शन: इस फैसले के खिलाफ मृतका त्विषा शर्मा के मायके वालों ने जबलपुर हाई कोर्ट में जमानत रद्द करने की याचिका दायर की थी।
-
हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी: हाई कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक आदेश में निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए कहा कि मामले की गंभीरता और जांच के संवेदनशील पहलुओं को देखते हुए गिरिबाला सिंह को दी गई यह राहत कतई सही नहीं थी, इसलिए इसे तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाता है।
व्हाट्सऐप चैट और जबरन गर्भपात के मिले पुख्ता सुबूत
हाई कोर्ट ने मामले की डायरी और सुबूतों का अध्ययन करने के बाद बेहद कड़ी और तल्ख टिप्पणी की है:
-
केवल पति दोषी नहीं: अदालत ने साफ तौर पर कहा कि केस से जुड़े व्हाट्सऐप चैट्स (WhatsApp Chats) और गवाहों के बयानों को देखकर यह कतई नहीं कहा जा सकता कि प्रताड़ना के आरोप सिर्फ पति समर्थ सिंह के खिलाफ हैं। इसमें सास की भूमिका भी साफ तौर पर संदिग्ध है।
-
गर्भपात का जानलेवा दबाव: हाई कोर्ट ने गवाहों के बयानों का हवाला देते हुए माना कि त्विषा शर्मा पर उनकी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह द्वारा लगातार शारीरिक व मानसिक अत्याचार किया जा रहा था। गवाहों के मुताबिक, त्विषा पर जबरन गर्भपात (Abortion) कराने का भी भारी दबाव बनाया गया था और उसका गर्भपात होना केस का एक स्वीकार्य तथ्य है।Tvisha Sharma Case CBI Arrest: भोपाल से बड़ी खबर! हाई कोर्ट से जमानत रद्द होते ही एक्शन में CBI; पूर्व न्यायिक अधिकारी गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, सीन भी रीक्रिएट हुआ
CBI ने किया ‘सीन रीक्रिएट’, मां-बेटे को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ
गिरफ्तारी से ठीक पहले बुधवार शाम को सीबीआई (CBI) की टीम ने इस हाई-प्रोफाइल मर्डर/सुसाइड मिस्ट्री को सुलझाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया था:
-
क्राइम सीन का रीक्रिएशन: सीबीआई के फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और जांच अधिकारी उस छत और कमरे पर पहुंचे, जहाँ त्विषा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। वहाँ पूरी घटना का ‘सीन रीक्रिएशन’ किया गया।
-
आमने-सामने पूछताछ: त्विषा का पति समर्थ सिंह पहले से ही पुलिस और जांच एजेंसी की रिमांड पर है। बुधवार को सीबीआई ने पूर्व न्यायिक अधिकारी गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को आमने-सामने बिठाकर तीखे सवाल-जवाब किए। अब गिरफ्तारी के बाद सीबीआई दोनों को रिमांड पर लेकर एक बार फिर कस्टडी में पूछताछ करने वाली है ताकि शरीर पर मिली 7 रहस्यमयी चोटों का राज सामने आ सके।

