आर्थिक तंगी से परेशान पति ने पत्नी और 2 मासूम बेटियों के चेहरे पर टेप चिपकाकर दी दर्दनाक मौत, फिर खुद लगाई फांसी

आर्थिक तंगी से परेशान पति ने पत्नी और 2 मासूम बेटियों के चेहरे पर टेप चिपकाकर दी दर्दनाक मौत, फिर खुद लगाई फांसी

आर्थिक तंगी से परेशान पति ने पत्नी और 2 मासूम बेटियों के चेहरे पर टेप चिपकाकर दी दर्दनाक मौत, फिर खुद लगाई फांसी

मैसूर: कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। हुनसूर टाउन क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बीमा कंपनी में काम करने वाले 39 वर्षीय हरीश ने अपनी पत्नी और दो छोटी बेटियों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मृतकों की पहचान हरीश (39), उनकी पत्नी निशिता (37), बड़ी बेटी रक्षा (8 वर्ष) और छोटी बेटी नक्षा (4 वर्ष) के रूप में की है।

बेडरूम में मिले शव, चेहरे पर लपेटी हुई थी एडहेसिव टेप

मैसूर के पुलिस अधीक्षक (SP) मल्लिकार्जुन बालदंडी के अनुसार, पुलिस जब मौके पर पहुँची तो घर के ग्राउंड फ्लोर स्थित बेडरूम में बिस्तर पर पत्नी निशिता और दोनों मासूम बेटियों के शव पड़े मिले। तीनों के चेहरों पर बेरहमी से एडहेसिव (चिपकने वाली) टेप लपेटी गई थी, जिससे दम घुटने से उनकी मौत होने की आशंका है। वहीं, घर की पहली मंजिल पर हरीश का शव फंदे से लटका हुआ मिला। आर्थिक तंगी से परेशान पति ने पत्नी और 2 मासूम बेटियों के चेहरे पर टेप चिपकाकर दी दर्दनाक मौत, फिर खुद लगाई फांसी

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए हैं और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 सुसाइड नोट में लॉकर, संपत्ति और कर्ज का जिक्र

घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा था:

3 दिन पहले मां को भेजा रिश्तेदार के घर, सोची-समझी साजिश

जांच में यह अहम खुलासा हुआ है कि वारदात से तीन दिन पहले ही हरीश ने अपनी मां को नानी के घर भेज दिया था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने इस सामूहिक हत्याकांड की साजिश पहले से रच रखी थी।आर्थिक तंगी से परेशान पति ने पत्नी और 2 मासूम बेटियों के चेहरे पर टेप चिपकाकर दी दर्दनाक मौत, फिर खुद लगाई फांसी

शुरुआती जांच में हरीश के भारी कर्ज और आर्थिक तंगी में डूबने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस पारिवारिक तनाव और अन्य निजी पहलुओं से भी मामले की गहन जांच कर रही है।

Exit mobile version