Site icon Yashbharat.com

बरही अग्निकांड के मृतकों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग,मिशन चौक पर कांग्रेसजनों ने रखा मौन, छह जिंदगियों को बचाने में अग्निशमन व्यवस्था की नाकामी पर उठाए सवाल

IMG 20261111 WA0031

 

बरही अग्निकांड के मृतकों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग,मिशन चौक पर कांग्रेसजनों ने रखा मौन, छह जिंदगियों को बचाने में अग्निशमन व्यवस्था की नाकामी पर उठाए सवा

कटनी। बरही में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के छह सदस्यों की असमय मौत से पूरे जिले में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना में दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में मिशन चौक कटनी में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला के नेतृत्व में कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों एवं नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि एक ही परिवार के छह सदस्यों का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में कांग्रेस पार्टी की संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि यह हादसा केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाली घटना है।

अमित शुक्ला ने अग्निकांड के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय पर पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था उपलब्ध होती और फायर ब्रिगेड तत्काल घटनास्थल पर पहुंचती, तो संभव है कि छह अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सकता था। उन्होंने शासन-प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, लापरवाही की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने तथा पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करना बेहद जरूरी है। प्रशासन को ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि संकट के समय तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू हो सके।

श्रद्धांजलि सभा में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर राकेश जैन कक्का, राजा जगवानी, रजनी वर्मा, अरुण मामा कनोजिया, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, देवीदीन गुप्ता, मोसुफ अहमद बिट्टू, गुलाम जाफर, अजय कोल, संजय गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, श्वेता कटारे, अदिता वर्मा, सलाहुद्दीन खान, अंशु गुप्ता, मो. फरीद, जॉर्ज डेविड, रमेश अहिरवार, अशोक बहलानी, अभय गौतम, जितेंद्र चौबे एवं शरद पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Exit mobile version