Site icon Yashbharat.com

शहीद शुभम को श्रद्धांजलि: योगी आदित्यनाथ बोले – ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है

Screenshot 20250424 105019 Chrome

शहीद शुभम को श्रद्धांजलि: योगी आदित्यनाथ बोले – ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी को आज कानपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए कानपुर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम के अंदर पर्यटकों के साथ जो आतंकी हमला हुआ उसमें शुभम की भी मौत हो गई. कानपुर के शुभम की दो महीने पहले ही शादी हुई थी. उन्होंने कहा कि ये एक क्रूर विभत्स कार्य है. दुनिया के हर समाज ने निंदा की है.

घटना बताताी है कि आतंक अब अपनी सांस ले रहा है. बहू-बेटियों के सामने सिंदूर उजाड़ा जाए. कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं करता. आतंक के खिलाफ भारत सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है. ये वो सरकार नहीं है जो आतंक में भी वोट बैंक देखती हो. ऐसे विषैले फनों को कुचलने का काम होगा. सीएम योगी ने कहा कि ये वो सरकार नहीं है जो आतंक के मुकद्मों को वापस लेती है. ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में शुभम के परिवार से भी मुलाकात की.

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉल रेंस की नीति पर हो रहा है काम

सीएम योगी ने कहा कि यह आतंकियों का बेहद कायराना हमला है. अब आतंकवाद अपनी अंतिम सांसों पर है. सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब देगी. केंद्रीय गृह मंत्री ने इलाकों का निरीक्षण किया है और आतंकवाद की समस्या के समाधान के लिए आगे भी कदम उठाए जाएंगे. देश को पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करना चाहिए. मैं शुभम द्विवेदी के परिवार से मिला हूं.

आज उसका अंतिम संस्कार होगा. शुभम द्विवेदी परिवार का इकलौता बेटा था. परिवार शोक में है. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. देश उनके साथ खड़ा है. मैं यह भी आश्वासन देता हूं कि इस जघन्य घटना के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह दोहरी सरकार आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी.

Exit mobile version