Trending news : कुत्ते के काटने से 14 साल के बच्चे की मौत, बड़े अस्पतालों ने इलाज से किया इंकार

Trending News, गाजियाबाद: विजयनगर क्षेत्र की चरण सिंग कॉलोनी से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जिसमें 14 साल के शावेज की कुत्ते के काटने से मौत हो गई। उन्होंने इसे परिवार से छुपाया था, जिससे इसका इलाज समय पर नहीं हो सका।
लड़की करा रही थी डॉगी को वाक, बॉयफ्रेंड घर मे कर रहा था मां बाप का कत्ल
याकूब, जो शावेज के पिता हैं और मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं, ने दिल्ली के जीटीबी और एम्स जैसे प्रमुख अस्पतालों में उसका इलाज कराने का प्रयास किया, लेकिन हर जगह से मना किया गया।
शावेज के दादा ने बताया कि मोहल्ले में कई आवारा कुत्ते हैं जो खुले में रहते हैं और पहले भी कई बच्चों को काट चुके हैं। इस घातक घटना के बाद, मोहल्ले के लोगों में डर और चिंता का माहौल है।
कुत्ते के काटने से हुआ इंफेक्शन
बच्चे की हालत देख परिवार वालों ने उसे डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि उसे कुछ समय पहले किसी कुत्ते ने काटा था. कुत्ते के काटने का इन्फेक्शन बच्चे के पूरे शरीर में फैल गया, जिसकी वजह से उसकी ये हालत हो गई. बच्चे को डेढ़ महीने पहले एक कुत्ते ने काट लिया था, बच्चे ने डर की वजह से घऱ में नहीं बताया, जिसके बाद उसके शरीर में इंफेक्शन हो गया
. Trending News









