Treading Reels Congress On Adani: अडानी पर सवाल हुआ तो चिदंबरम ने माइक खिसकाया, पास बैठी कांग्रेस प्रवक्ता फिर क्या बोलीं, देखिए

P. chidambaram

Treading Reels Congress On Adani: अडानी पर सवाल हुआ तो चिदंबरम ने माइक खिसकाया। उद्योगपति गौतम अडानी लगातार कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेताओं के निशाने पर रहते हैं. राहुल गांधी उनका नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश करते हैं. पूंजीपतियों के खिलाफ चुनावी रैलियों और जनसभाओं में आग उगलने वाले जब सरकार बनाते हैं तो उनके सुर बदल जाते हैं.

कांग्रेस के साथ भी कुछ यही हुआ. पार्टी अब तेलंगाना की सत्‍ता पर काबिज है तो उद्योगपतियों को साथ लेकर चलना पड़ रहा है. गुरुवार को अडानी ग्रुप ने तेलंगाना सरकार के साथ चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए. अडानी के साथ डील साइन करने के लिए खुद सीएम रेवंत रेड्डी आए थे. अब इसी को लेकर जब कांग्रेस नेताओं से सवाल हुआ तो वे कन्नी काट गए.

चिदंबरम ने माइक आगे बढ़ाया, वीडियो वायरल

पार्टी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर. मीडिया के सामने बैठे थे पूर्व वित्त मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम. पीसी के दौरान जब एक पत्रकार ने अडानी के तेलंगाना में निवेश से जुड़ा सवाल पूछा तो चिदंबरम असहज हो उठे.

उन्होंने माइक अपनी दाहिनी ओर बैठीं पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के आगे कर दिया. इस वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. श्रीनेत ने आसानी से जुड़े सवाल का जवाब देने से मना कर दिया. उन्होंने मीडिया से कहा कि मैनिफेस्टो से जुड़े सवाल पूछिए.

इसे भी पढ़ें-  हैलोवीन पर ओरी का खौफनाक अवतार: 'तुम्बाड' के 'हस्तर' बन जीता फैंस का दिल, बोले- 'सो जाओ वरना हस्तर आ जाएगा'

Congress

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह प्रेस कॉन्‍फ्रेंस मैनिफेस्टो के लिए है. हमें उसी पर फोकस रखना चाहिए. बुरा मत मानिए लेकिन मेनिफेस्टो का लॉन्च बड़ी बात है.’

एक तरफ हमला, दूसरी ओर डील

कांग्रेस के लिए तेलंगाना सरकार और अडानी के बीच डील का बचाव कर पाना मुश्किल हो गया है. एक तरफ उसके नेता राहुल गांधी लगातार अडानी को पीएम मोदी का ‘दोस्त’ बताकर भला-बुरा कहते हैं. अडानी का नाम लेकर राहुल समेत तमाम विपक्षी नेता मोदी सरकार पर क्रोनी कैपिटलिज्म को प्रमोट करने का आरोप लगाते आए हैं. ऐसे में कांग्रेस सरकार का अडानी के साथ चार MoU साइन करना पार्टी के प्रवक्ताओं को डिफेंड करते नहीं बन रहा.