Latestमध्यप्रदेश

Train Stoppage बिलासपुर -रीवा एक्सप्रेस का उचेहरा में तथा रीवा इंटरसिटी का झुकेही में स्टापेज 6 माह बढ़ाया गया

Train Stoppage रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बिलासपुर- रीवा -बिलासपुर एक्सप्रेस का उचेहरा स्टेशन पर तथा रीवा इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का झुकेही स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव की अवधि को अगले 6 माह तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है । अब गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर – रीवा – बिलासपुर उचेहरा स्टेशन पर तथा गाड़ी संख्या 22189/22190 जबलपुर – रीवा – जबलपुर झुकेही स्टेशन में आगामी 16 जनवरी 2024 तक रूकती रहेंगी।

प्रायोगिक हाल्ट अवधि की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है 

1) गाड़ी संख्या 18247/18248 बिलासपुर – रीवा – बिलासपुर के मध्य प्रतिदिन चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का उचेहरा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में छः माह के लिए प्रायोगिक ठहराव को 20 जुलाई, 2023 तक किया गया था जिसको अब बढ़ाकर 16 जनवरी, 2024 तक कर दिया गया है।

2) इसी तरह गाड़ी संख्या 22189/22190 जबलपुर – रीवा – जबलपुर के मध्य प्रतिदिन चलने वाली रीवा इंटरसिटी ट्रेन का झुकेही स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में छः माह के लिए प्रायोगिक ठहराव को 20 जुलाई, 2023 तक किया गया था जिसको अब बढ़ाकर 16 जनवरी, 2024 तक कर दिया गया है।यत्री इन ट्रेनों की प्रायोगिक ठहराव की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन से भी प्राप्त कर सकते है।

Back to top button