TRAFFIC ALERT: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर-अब WhatsApp मैसेज या स्क्रीनशॉट पर टिकट दिखाया तो लगेगा भारी जुर्माना, रेलवे ने बदला नियम
TRAFFIC ALERT: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर-अब WhatsApp मैसेज या स्क्रीनशॉट पर टिकट दिखाया तो लगेगा भारी जुर्माना, रेलवे ने बदला नियम

TRAFFIC ALERT: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर-अब WhatsApp मैसेज या स्क्रीनशॉट पर टिकट दिखाया तो लगेगा भारी जुर्माना, रेलवे ने बदला नियम
नई दिल्ली: यदि आप भी ट्रेन में सफर करते समय टीटीई (TTE) को मोबाइल पर टिकट का स्क्रीनशॉट, पीडीएफ (PDF) फाइल या व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड किया गया मैसेज दिखाते हैं, तो अब आपको बेहद सावधान होने की जरूरत है। भारतीय रेलवे ने अपने नियमों में एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब से यात्रा के दौरान इस तरह के शॉर्टकट इस्तेमाल करने पर आपको ‘बिना टिकट’ माना जा सकता है और भारी जुर्माना वसूल किया जा सकता है।
रेलवे ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए अनारक्षित (Unreserved/General) टिकटों को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
सिर्फ ‘ऐप के अंदर’ वाला ओरिजिनल टिकट ही होगा मान्य
रेलवे द्वारा जारी नए नियमों के मुताबिक, ‘रेल वन’ (Rail One) ऐप से बुक किए गए अनारक्षित टिकटों के मामले में अब सख्ती बढ़ा दी गई है- TRAFFIC ALERT: ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर-अब WhatsApp मैसेज या स्क्रीनशॉट पर टिकट दिखाया तो लगेगा भारी जुर्माना, रेलवे ने बदला नियम
-
वैध डिजिटल टिकट: यात्रा के दौरान चेकिंग के वक्त सिर्फ और सिर्फ ऐप के भीतर मौजूद ओरिजिनल डिजिटल टिकट को ही वैध (Valid) माना जाएगा।
-
ये सब अब अवैध: यदि कोई यात्री टिकट का स्क्रीनशॉट, उसकी फोटोकॉपी, पीडीएफ फाइल या व्हाट्सएप जैसे किसी अन्य मैसेजिंग ऐप पर फॉरवर्ड की गई कॉपी दिखाता है, तो उसे पूरी तरह अमान्य कर दिया जाएगा।
बिना टिकट मानकर वसूला जाएगा जुर्माना
अक्सर यात्री सहूलियत के लिए टिकट बुक करने के बाद उसका स्क्रीनशॉट ले लेते हैं या परिवार के सदस्यों को व्हाट्सएप पर भेज देते हैं। लेकिन रेलवे ने साफ कर दिया है कि चेकिंग स्टाफ (TTE) अब ऐसे किसी भी विकल्प को स्वीकार नहीं करेंगे।
अगर कोई यात्री ऐप के बाहर का कोई प्रूफ दिखाता है, तो रेलवे प्रशासन उसे ‘बिना टिकट’ (Without Ticket) यात्रा करता हुआ मानेगा। ऐसे में यात्री को न सिर्फ टिकट का पूरा किराया चुकाना होगा, बल्कि रेलवे के नियमों के मुताबिक तगड़ा जुर्माना (Penalty) भी भरना पड़ेगा।
यात्रियों के लिए ज़रूरी सलाह
इस असुविधा और जुर्माने से बचने के लिए जब भी आप ‘रेल वन’ ऐप से अपना जनरल या अनारक्षित टिकट बुक करें, तो यात्रा के समय ऐप को लॉग-इन रखें। टीटीई के आने पर स्क्रीनशॉट दिखाने के बजाय सीधे ऐप को ओपन करके उसके भीतर का डिजिटल टिकट ही दिखाएं। सुनिश्चित करें कि सफर के दौरान आपके फोन में पर्याप्त बैटरी और इंटरनेट कनेक्टिविटी हो।








