Latest

Honeytrap: व्यापारी से सोने की चेन, अंगूठी कार्ड और नगद लिया, अब दे रही थी धमकी

Honeytrap: व्यापारी से सोने की चेन, अंगूठी कार्ड और नगद लिया, अब दे रही थी धमकी

Honeytrap: व्यापारी से सोने की चेन, अंगूठी कार्ड और नगद लिया, अब दे रही थी धमकी।ग्वालियर का एक व्यापारी हनी ट्रैैप में फंस गया है। आरोपित महिला व उसके साथियों ने उसे बुलाया और उसका अश्लील वीडियो बनाया।

साथ ही उसके हाथ से अंगूठी चैन आदि भी उतरवा लिए। साथ ही दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग की। व्यापारी की महिला से दोस्ती व्हाट्सएप पर हुई थी। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है, जबकि उसके तीन पुरुष साथी फरार हैं।

घटनाक्रम के मुताबिक व्यापारी के व्हाट्सएप पर 5 जून को काल आया और एक युवती से बात हुई। युवती ने अपना नाम पलक गुप्ता बताया। इसके बाद व्हाट्सएप पर दोनों की चेटिंग हुई। युवती ने 6 जून को कॉल कर मिलने के लिए संतोष वाटिका के पास बुलाया। जब व्यापारी संतोष वाटिका के पास पहुंचा तो युवती उसे लेकर एक कमरे में पहुंच गई। जहां पर पहले से ही एक महिला व तीन लोग मौजूद थे। युवती के व्यापारी को लेकर पहुंचने के बाद महिला व पुरुष कमरे से बाहर चले गए।

चारों आरोपितों के जाने के बा युवती ने व्यापारी के कपड़े उतरवा लिए। तभी महिला व तीनों आरोपित कमरे में आ गए और व्यापारी का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे धमकी देकर सोने की चेन, अंगूठी ले ली। साथ ही एटीएम कार्ड ले लिया और धमकाकर पासवर्ड भी ले लिया।

साथ ही एटीएम से एक लाख रुपए भी निकाल लिए। इसके साथ ही दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग की। हनी ट्रैप का शिकार होने के बाद व्यापारी जनकगंज पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के बाद महिला को तो हिरासत में ले लिया और बाकी के आरोपितों का पता लगा रही है।

Back to top button