Sunday, May 17, 2026
Latest:
FEATUREDखेलराष्ट्रीय

Tokyo Olympics Day-8 LIVE: लवलीना का पदक पक्का, दीपिका का सपना टूटा, सिंधु ने पहला सेट जीता

Tokyo Olympics Day-8 LIVE: टोक्यो ओलंपिक के आठवें दिन यानि के शुक्रवार को भारत ने अपनी झोली में एक और पदक डाल लिया है।

मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और इस ओलंपिक में देश के लिए दूसरा पदक पक्का किया।

इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इसी ओलंपिक में भारत के लिए पहला पदक पक्का किया था। तीरंदाजी में दीपिका कुमार का पदक जीतने का सपना लगातार तीसरी बार टूट गया है।

एथलीट अविनाश साबले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज के पहले राउंड में हीट 2 स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे। निशानेबाजी में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन रैपिड स्पर्धा में राही सरनोबत और मनु भाकर ने एक बा​र फिर निराश किया।

मुक्केबाज सिमरनजीत कौर महिलाओं अंतिम 16 में अपना मुकाबला हार गईं। एथलीट एमपी जबीर पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ के पहले राउंड हीट 5 में आखिरी स्थान पर रहे।

हॉकी में भारत की महिला टीम ने आयरलैंड को हरा दिया। महिला एथलीट दुती चंद सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूकीं। बैडमिंटन में भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी

2:39 PM: पीवी सिंधु और जापान की अकाने यामागुची के बीच दूसरे सेट में  काटे की टक्कर चल रही है। पीवी सिंधु 15-14 से आगे है।

2:26 PM: पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में दूसरे सेट में भी बढ़त बना ली है। वो 6-4 से आगे  चल रही है।

2:20 PM: पीवी सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में पहला सेट जीत लिया है।  उन्होंने 21-13 से पहला गेम अपने नाम किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम