Tokyo Olympics Day 14 LIVE: ब्रिटेने से हारीं भारतीय महिला हॉकी टीम, ब्रॉन्ज जीतने का सपना टूटा

जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 14वें दिन सबकी निगाहें भारतीय महिला हॉकी टीम पर हैं, जो कि ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए ब्रिटेन के खिलाफ मैदान पर उतर चुकी है।

ब्रिटेन ने अंतिम मिनटों में 4-3 की बढ़त बना ली है। हॉकी के अलावा कुश्ती में स्टार रेसलर बजरंग पूनिया भी ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज करेंगे। वहीं, एथलेटिक्स और गोल्फ में भी भारत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगा।

LIVE UPDATES: 

 

08:30 AM: ब्रिटेन की महिला हॉकी टीम ने भारत के खिलाफ जारी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में एक बार फिर से बढ़त बना ली है। ब्रिटेन की अब 4-3 की बढ़त है। ब्रिटेन के लिए यह​ गोल ग्रेस बेलस्डन ने 48वें मिनट में किया। 

 

08:15 AM: कुश्ती में भारत को निराशा हाथ लगी है। पहलवान सीमा बिस्ला महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग में ट्यूनीशिया की सारा हमदी से हार गई हैं। 
Exit mobile version