Aaj ka rashifal in hindi 2024: कन्या राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबर, सिंह वालों को रहना होगा सतर्क, ये दुर्गा मंत्र देगा लाभ

Aaj ka rashifal in hindi 2024: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए खास है। वृषभ राशि को अधिक मेहनत करना पड़ेगा।

Aaj ka rashifal in hindi 2024: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए खास है। वृषभ राशि को अधिक मेहनत करना पड़ेगा। मिथुन राशि से जुड़े लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कर्क राशि वालों को जॉब में स्थान परिवर्तन का योग है। सिंह राशि से संबंधित लोग क्रोध पर नियंत्रण रखें। आगे सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल और उपाय जानिए।

मेष राशि -Aaj ka rashifal in hindi 2024

मन में उथल-पुथल रहेगी व परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा। घर के खर्चों में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें व मंगल के बीच मंत्र का जाप करें। बंदर को केले अथवा गुड़-चना अवश्य दें।

Aaj ka rashifal in hindi 2024

वृष राशि -Aaj ka rashifal in hindi 2024

मन में एक असीम आनंद का भाव रहेगा व आत्मविश्वास का समय रहेगा। घर में व्यापारिक कार्यों में थोड़ा परिश्रम अधिक करना हो सकता है। सुबह किसी गरीब को वस्त्र दान करें और किसी कन्या को भोजन अवश्य करा दें।

मिथुन राशि -Aaj ka rashifal in hindi 2024

आज आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा। परंतु, धैर्य से काम ले अन्यथा गलती हो जाएगी। नौकरी-व्यापार में अपने अफसर से सद्भाव बनाकर रखें ताकि तरक्की मिले। सुबह बुध के बीज मंत्र का जाप करें व गाय को हरा चारा खिला दें।

कर्क राशि -Aaj ka rashifal in hindi 2024

मन अशांत रह सकता है। अतः आप संयम व धैर्य से कार्य करें। अपनी भावनाओं को वश में रखें और किसी को अपशब्द ना कहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि -Aaj ka rashifal in hindi 2024

बिना वजह मन अशांत हो सकता है। अतः आप क्रोध न करें और संयम से चीजों को सुलझाएं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परंतु, उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह बुध देव के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को हरा चारा खिला दें सूर्य को जल दें।

कन्या राशि -Aaj ka rashifal in hindi 2024

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा और आज आपको अच्छी खबरें मिलेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। परंतु, परिश्रम अधिक रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि -Aaj ka rashifal in hindi 2024

मन परेशान रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र या रिश्तेदार के घर आने से घर का माहौल बहुत अच्छा बनेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को ऊनी वस्त्र दान करें। साथ ही खाना खिला दें। बुध के बीज मंत्र का जाप करेंगे तो अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि -Aaj ka rashifal in hindi 2024

स्वास्थ्य का ध्यान रखें व वाणी संयम भी बनाकर रखें। आपका रहन-सहन चुनौती पूर्ण रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। किसी लंबी यात्रा का योग बन सकता है। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र पर जप करें।

धनु राशि -Aaj ka rashifal in hindi 2024

मन खुश रहेगा व दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। व्यर्थ के क्रोध से बचे व बातचीत में संतुलित रहे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को चार आटे की लोई में हल्दी लगा करके दें।

मकर राशि -Aaj ka rashifal in hindi 2024

मन का विश्वास बनाए रखेंगे तो अच्छा रहेगा परंतु मन अशांत भी रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। सुबह माता का आशीर्वाद लें और किसी कुत्ते को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।

कुंभ राशि -Aaj ka rashifal in hindi 2024

आपकी वाणी मधुर रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी ठीक रहेगा। परंतु, अतिरेक से बचें। अमावस्या किसी पर क्रोध न करें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और कुत्तों को भोजन करा दें।

मीन राशि -Aaj ka rashifal in hindi 2024

मन प्रसन्न रहेगा लेकिन क्रोध और आवेश के अतिरिक्त से बचें। अगर आप शिक्षण कार्य से संबंधित हैं तो आज अच्छी खबर मिलेगी। सुबह किसी गोवंश को खाना जरूर खिलाएं। घायल गोवंश का उपचार भी करा दें।

Aaj ka rashifal in hindi 2024

Exit mobile version