Site icon YASHBHARAT.COM

आयुष्मान योजना को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए हर जिले में गठित हुई ‘जिला क्रियान्वयन इकाई’; ई-केवाईसी और डिजिटल रिकॉर्ड से तुरंत होगी पात्रता की जांच, बार-बार दस्तावेज दिखाने का झंझट खत्म

ayushman bharat yojna

आयुष्मान योजना को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए हर जिले में गठित हुई ‘जिला क्रियान्वयन इकाई’; ई-केवाईसी और डिजिटल रिकॉर्ड से तुरंत होगी पात्रता की जांच, बार-बार दस्तावेज दिखाने का झंझट खत्म

भोपाल, yashbharat.com। मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना को अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। योजना के बेहतर संचालन के लिए प्रदेश के हर जिले में ‘जिला क्रियान्वयन इकाई’ (District Implementation Unit) का गठन किया गया है।

यह विशेष टीम जमीनी स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने, ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया पूरी करने, अस्पतालों का पंजीकरण करने और मरीजों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का काम देखेगी।

नई व्यवस्था से मरीजों को मिलेंगे ये बड़े फायदे

पहले आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हितग्राहियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे और अस्पताल में भर्ती होते समय दस्तावेज दिखाने में काफी समय बर्बाद होता था। अब नई डिजिटल प्रणाली से व्यवस्था पूरी तरह बदल जाएगी:

सीईओ बोले— बिना रुकावट इलाज उपलब्ध कराना है मुख्य उद्देश्य

आयुष्मान भारत निरामयम मध्य प्रदेश के सीईओ अरविंद शाह ने इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य मरीजों को बिना किसी रुकावट के त्वरित इलाज उपलब्ध कराना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-केवाईसी और डिजिटल रिकॉर्ड प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी और यह सुनिश्चित करना आसान होगा कि सरकारी योजना का लाभ सही व्यक्ति को ही मिल रहा है। साथ ही, पुराना रिकॉर्ड सामने होने से डॉक्टर को सही दवा और जांच चुनने में मदद मिलेगी, जिससे गलत इलाज की आशंका भी काफी हद तक घट जाएगी।

Exit mobile version