Tithi Bhojan Yojna: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में फिर से तिथि भोजन की सुविधा, जन्मदिन और शादी पर बच्चों को मिलेगा विशेष भोजन

ChatGPT Image Dec 18 2025 02 47 20 PM

Tithi Bhojan Yojna: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में फिर से तिथि भोजन की सुविधा, जन्मदिन और शादी पर बच्चों को मिलेगा विशेष भोजन। हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील (एमडीएम) योजना के तहत ‘तिथि भोजन’ की परंपरा को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

Mid Day Meal: रसोइया काम करे, पैसा बहन ले जाए, प्रिंसिपल पर मिड डे मील घोटाले का आरोप

अब लोग अपने जन्मदिन, शादी, सालगिरह या अन्य पारिवारिक और सामाजिक अवसरों पर स्कूली बच्चों को विशेष भोजन करवा सकेंगे. हालांकि, इससे पहले उन्हें स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) को एक आवेदन देना होगा. लंबे समय से अटकी इस योजना को एक्टिव तरीके से लागू करने के लिए शिक्षा विभाग जागरूकता अभियान भी चलाएगा।

बुधवार को मुख्य सचिव संजय गुप्ता की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में सरकारी स्कूलों में सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और समुदाय को शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया. तिथि भोजन से न केवल बच्चों को पोषणयुक्त भोजन मिलेगा, बल्कि समाज और स्कूलों के बीच सामंजस्य और जुड़ाव भी मजबूत होगा. ऐसा अधिकारियों का मानना है.

SMC को देना होगा आवेदन

‘तिथि भोजन’ के तहत कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने खुशियां छात्रों के साथ बांटकर उन्हें स्वादिष्ट भोजन करवा सकेगा. यह योजना मिड-डे मील नियमों के तहत ही चलेगी. तिथि भोजन योजना में छात्रों की पार्टी के लिए भोजन स्कूल में ही तैयार होगा, ताकि क्वालिटी और स्वच्छता से कोई समझौता न हो. बाहर से तैयार खाना लाने की कोई अनुमति नहीं होगी. इच्छुक व्यक्ति को संबंधित स्कूल की SMC को आवेदन देना होगा.

इसे भी पढ़ें-  Big Breaking🔥🛑: इंदौर के स्कूली छात्रों की बस पलटी: लाहौल-स्पीति में बड़ा सड़क हादसा, 7 बच्चे और शिक्षक घायल

लोगों को किया जाएगा जागरूक

SMC ही नियम के अनुसार, डेट, मेन्यू और अन्य तरह की औपचारिकताओं तय करेगी. जानकारी देते हुए एजुकेशन डायरेक्टर आशीष कोहली ने बताया कि तिथि भोजन योजना पहले भी लागू थी, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण यह ज्यादा प्रभावी नहीं रही. अब इसे दोबारा प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा. साथ ही इससे पहले अभिभावकों, स्थानीय संस्थाओं और आम लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि आम लोग इसके महत्व को समझकर योजना को सफल बनाने में काम कर सके.