तिरंगा यात्रा विशेष: कटनी में बारिश के बीच उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब; सांसद वीडी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
तिरंगा यात्रा विशेष: कटनी में बारिश के बीच उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब; सांसद वीडी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
उत्साह के आगे हारी बारिश
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में देशप्रेम का अनोखा दृश्य देखने को मिला। रिमझिम फुहारों के बीच हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे हज़ारों लोग “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारों के साथ आगे बढ़े।
इन प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा
तिरंगा यात्रा फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख व्यापारिक एवं सार्वजनिक क्षेत्रों से होकर निकली:
-
रैली मार्ग: फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड ➔ स्टेट बैंक तिराहा ➔ गाँधी द्वार ➔ जैन मंदिर ➔ खेरमाई मंदिर ➔ घंटाघर ➔ सराफा कपड़ा बाजार ➔ सुभाष चौक ➔ मोहन टॉकीज ➔ वापसी फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड।
-
समापन: यात्रा के समापन स्थल पर उपस्थित जनसमूह द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया।
जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में शासन, प्रशासन और जनप्रतिधियों ने एक साथ कदमताल किया:
-
जनप्रतिनिधि: खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, मुड़वारा विधायक श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, प्रदेश भाजपा महामंत्री श्री राहुल कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी तथा निगमाध्यक्ष मनीष पाठक।
-
प्रशासनिक अधिकारी: कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर, डीएफओ गर्वित गंगवार, अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी और एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप कुमार मिश्रा।








