jabalpurkatniLatestमध्यप्रदेश

Tiger Cup Cricket Tournament 2023 : देर रात तक चला रोमांचक मुकाबला, विधायक संजय पाठक ने दिया विजेता को 1 लाख रूपए

Tiger Cup Cricket Tournament 2023 :  देर रात तक चला रोमांचक मुकाबला, विधायक संजय पाठक ने  विजेता को 1 लाख रूपए दिया।   विजयराघवगढ़ महोत्सव 2023 का कल आकर्षण का केन्द्र रहा बंजारी क्रिकेट मैदान में खेले गए टाइगर कप क्रिकेट स्पर्धा का फाइनल मुकाबला जिसमें कैमोर को देवरा कला ने पराजित कर खिताब जीता।

wp 1685781768972

गांव में आईपीएल जैसी अनुभूति, देवराकला ने जीता टाइगर कप

चमचमाती ट्राफी के साथ एक लाख रूपए नगर की प्राइज मनी विजेता टीम को जबकि 51 हजार रूपए के साथ चमचमाती ट्राफी उपविजेता टीम को विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के द्वारा प्रदान की गई।

wp 1685781740803
दूधिया रोशनी में बड़े टूर्नामेंट सा नजारा

मुकाबले में बिल्कुल आईपीएल जैसा नजारा था। खचाखच भरे ग्राउंड में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने काबिल था 15 मई से प्रारंभ हुए टाइगर कप में पहले दिन में मैच कराए गए थे बाद में इसके सभी मैच दूधिया रोशनी में हुए जिससे इस प्रतियोगिता में चार चांद लग गए। सपाट पिच वाले ग्राउंड में पेवेलियन से लेकर तमाम सुविधाएं मुहैया कराई गईं थी। दूधिया रोशनी के साथ यहां सांउड और स्क्रीन भी लगाई गई थी। प्रत्येक मैच बेहद रोमांचक हुए। विजेता उपविजेता टीम के साथ साथ इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी टीमों को संात्वना पुरूस्कार तथा प्रमाण पत्र भी दिए गए।

wp 1685781786228

कठिन परिस्थितियों में बौधिक और शारीरिक सक्षमता विकसित करता है खेल

इस अवसर पर विधायक संजय पाठक ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल से हमारा शारीरिक और मानसिक विकास तो होता ही है। हमें किस तरह कठिन परिस्थितियों से निकल कर विजय हासिल करने की प्रेरणा भी प्राप्त होती है। खेल में एक टीम जीतती है तो दूसरी पराजित होती है लेकिन पराजित टीम को बिल्कुल भी निराश नहीं होना चाहिए इसे एक चुनौती के रूप में देखना चाहिए और कहां पर गलती हुई इसका मंथन कर एक एक खिलाड़ी को इसे सुधारने के साथ अगली विजय के लक्ष्य के लिए जुट जाना चाहिए सच तो यह है कि पराजय ही हमारे आत्म विश्ववास की परीक्षा है

 

विजयी को विनम्र तो पराजित को इससे सीख लेना चाहिए खेल भावना का परिचय देते हुए यहां टाइगर कप में शामिल सभी टीमों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और इन ग्रामीण युवकों ने जो प्रतिभा प्रदर्शित की वह इन्हें प्रदेश फिर देश के लिए एक दिन बेहतरीन खिलाड़ी बनने की भावना विकसित करेगी।

 

श्री पाठक ने कहा कि खेल में शानदान प्रदर्शन के साथ कोई भी युवा अपने भविष्य को संवांरना चाहता है तो हर वक्त हम साथ खड़े हैं। मैच के दौरान अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर अवि प्रसाद,जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, केडीए अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी,नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक , नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मिश्रा, मनीषा शर्मा, जनपद अध्यक्ष सुधा कोल,उपाध्यक्ष उदयराज सिंह,संतोष केवट,हरिओम बर्मन,मनीष मिश्रा,जयवंत सिंह ,अंकुर गौवर, प्रमोद सोनी, केशव यादव,शिवगोपाल चतुर्वेदी,अजय शर्मा, गुड्डू शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कैमोर को हराकर देवराकलां बनी टाइगर कप की चैंपियन

विजयराघवगढ़ के बंजारी स्टेडियम में टाइगर कप 2 टूर्नामेंट का फाइनल मैच विजयराघवगढ़ के दो टीमों कैमोर और देवराकलां के बीच खेला गया। देवराकलां टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, एक बड़ा लक्ष्य देने उतरी कैमोर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही तेजी से रन बनाने के चक्कर एवं देवराकलां की सधी हुई गेंदबाज़ी से नियमितअंतराल कैमोर टीम के विकेटों का पतन होता गया अंत में 16 ओवरों में 113 रन बना सकी ।

दूधिया रोशनी में नहाएं बंजारी स्टेडियम में 20 हजार लोगों की उपस्थिति में हुआ महामुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवराकलां की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही 50 रन बनाकर बनाकर उसके 4 बल्लेबाज आउट हो गए थे पर बाद के खिलाडिय़ों ने संभल कर खेलते हुए 23 गेंद पहले लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस अवसर पर जिले के कलेक्टर अविप्रसाद का स्वागत क्रिकेट प्रतियोगिता के संयोजक यश पाठक के द्वारा किया गया। टाइगर कप प्रतियोगिता की शानदार व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने इस कार्य में जुटे यश एवं उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की साथ ही कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए इससे प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम