katniLatestमध्यप्रदेश

चांडक चौक में चक्का जाम प्रदर्शन से हजारों वाहन फंसे, पुलिस-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे तमाशबीन बना

चांडक चौक में चक्का जाम प्रदर्शन से हजारों वाहन फंसे, पुलिस-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे तमाशबीन बना

कटनी।।जगन्नाथ चौक से घंटाघर सड़क निर्माण को लेकर आज चांडक चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन का स्वरूप बिना अनुमति एवं सूचना के चक्का जाम में परिवर्तित कर दिया गया।

IMG 20241001 WA0007

 

जिस कारण चांडक चौक से लेकर आजाद चौक एवं घंटाघर कटनी नदी पुल पार तक बडी संख्या में हजारों वाहनों का जाम लगा हुआ है स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित बुजुर्ग एवं महिलाएं जाम में बुरी तरह फंसी हुई है।।

IMG 20241001 WA0008

विरोध प्रदर्शन के इस तरीके से जाम में फंसे नागरिकों में भारी आक्रोश भड़क रहा है।पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे तमाशबीन बना है।चक्काजाम के पूर्व अधिकारियों को स्थिति संभालना थी और सख्ती बरतनी थी अब हालात बिगड रहे है कलेक्टर एवं एसपी ही कुछ त्वरित निर्णय लेकर जाम को खुलवाये।।

IMG 20241001 WA0009

Back to top button