Thursday, May 28, 2026
Latest:
katniLatest

लमतरा औघोगिक क्षेत्र से सवा लाख की भैंस ले गए चोर

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत लमतरा औघोगिक क्षेत्र से ग्राम लमतरा निवासी एक किसान की लगभग सवा लाख रूपए कीमती भैंस चोरी जाने की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज करते हुए चोरी गई भैंस की तलाश शुरू कर दी है।

लमतरा औघोगिक क्षेत्र से सवा लाख की भैंस ले गए चोर

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लमतरा निवासी लखन पिता बबलू यादव की मुर्रा भैंस रोज की तरह गांव से लगे लमतरा औघोगिक क्षेत्र में चरने गई थी।

 

जहां से अज्ञात चोर भैंस को लेकर चंपत हो गए। चोरी गई भैंस की कीमत 1 लाख 20 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने लखन की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और चोरी गई भैंस की तलाश शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम