Latest

Honeytrap: होटल के कमरे में युवती से मिलने पहुंचे युवक से अड़ीबाजी; फर्जी पुलिस बनकर ऐंठे ₹85 हजार, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Honeytrap: होटल के कमरे में युवती से मिलने पहुंचे युवक से अड़ीबाजी; फर्जी पुलिस बनकर ऐंठे ₹85 हजार, महिला समेत 2 गिरफ्तार

भोपाल: राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और फर्जी पुलिसकर्मी बनकर वसूली (अड़ीबाजी) करने का एक सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। एक निजी कंपनी में कार्यरत युवक को योजनाबद्ध तरीके से होटल के कमरे में बुलाकर मारपीट की गई और पुलिस केस का डर दिखाकर उससे करीब 85 हजार रुपये ऐंठ लिए गए।

पीड़ित की शिकायत पर पिपलानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

 ‘थिएटर हाउस’ होटल में रची गई पूरी साजिश

पिपलानी थाने के उपनिरीक्षक (एसआई) संतोष रघुवंशी से मिली जानकारी के अनुसार, बरखेड़ी खुर्द (कैरवा डैम रोड) निवासी 34 वर्षीय पीड़ित युवक एक निजी कंपनी में सेल्स की नौकरी करता है।

  • मिलने का बुलावा: 5 अगस्त को पीड़ित की एक परिचित युवती ने फोन कर उसे शाम को मिलने के लिए बुलाया।

  • कमरे में घेराबंदी: युवक शाम करीब 6 बजे पिपलानी स्थित ‘थिएटर हाउस’ होटल की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पहुंचा और युवती का इंतजार करने लगा। कुछ ही देर में युवती अपनी एक अन्य सहेली के साथ वहां पहुंची।

फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी, ऑनलाइन और कैश ऐंठे

युवतियों के पहुंचने के कुछ ही देर बाद चार लोग अचानक कमरे में दाखिल हुए और खुद को पुलिसकर्मी बताने लगे। आरोपियों ने युवक-युवती का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और झूठे पुलिस केस में फंसाने व केस दर्ज करने की धमकी देकर मारपीट शुरू कर दी।

  • वसूली की रकम: आरोपी गिरोह ने युवक को डरा-धमकाकर उससे ₹65,000 ऑनलाइन (UPI) ट्रांसफर करवाए और ₹20,000 नकद ले लिए।

  • पुलिस की कार्रवाई: 8 अगस्त को हिम्मत जुटाकर पीड़ित पिपलानी थाने पहुंचा और आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाल बिछाया और महिला समेत दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया।

Back to top button