Site icon Yashbharat.com

भोपाल के टीआई की पत्नी से फोन पर बहस चल रही थी और खा लिया जहर, हालत गम्भीर

new project 2025 07 21t002532113 1753037879

भोपाल के निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने खुदकुशी की कोशिश की है। रविवार रात को उन्होंने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। रहा है कि टीआई और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से आपसी मतभेद और तनाव चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन्हीं पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इस घटना के पीछे पारिवारिक तनाव को वजह बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, टीआई रूपेश दुबे कोलार इलाके में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। इसके अलावा उन्होंने निशातपुरा थाने के पास भी एक मकान किराए से लिया हुआ है। रविवार रात इसी मकान में उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया।

बताया जा रहा है कि टीआई रूपेश दुबे की पत्नी से फोन पर बहस चल रही थी और उसी दौरान उन्होंने जहर खा लिया। जहर खाने की बात उन्होंने पत्नी को बताई। जिसके बाद पत्नी मौके पर पहुंचीं और स्टाफ की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया।

टीआई रूपेश दुबे के जहर खाने की सूचना मिलने पर कई पुलिस अधिकारी रात में ही अस्पताल पहुंच गए।

उनकी पत्नी उन्हें लेकर नेशनल अस्पताल पहुंची। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Exit mobile version