बाथरूम में वेंटिलेशन न होने की वजह से भी बदबू आती है। जो एक बड़ा कारण है तो आए इसके अन्य उपाय जाने
बाथरूम में वेंटिलेशन न होने की वजह से भी बदबू आती है। जो एक बड़ा कारण है तो आए इसके अन्य उपाय जाने घर में किचन, कमरे, बालकनी के अलावा बाथरूम की सफाई करना बेहद जरूरी होता है। किचन के बाद बाथरूम से बेहद बदबू आती है। कई बार बदबू के कारण सही से नहाया भी नहीं जाता है। बाजार में मिलने वाले फ्रेशनर ज्यादा असर नहीं दिखा पाते हैं। ऐसे में बाथरूम से बदबू से छुटकारा पाने के लिए घरेलू तरीके बेहद काम आते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि बाथरूम को बदबू से मुक्त करने से लेकर सफाई करने तक का सही तरीका बताएंगे।
बाथरूम से बदबू आने के कारण
बाथरूम में गीले कपड़ों के कारण बदबू आती है। खासतौर पर ज्यादातर लोग गीला तौलिया को टंगाकर रख देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। मानसून के मौसम में कपड़ों में नमी होती है। इसलिए इस मौसम के दौरान गीले कपड़े न रखें।
ड्रेनेज सिस्टम में गड़बड़ी के चलते बाथरूम से बदबू आने लगती है। जब पाइप या नाली में कचरा फंस जाता है, तो पानी ओवरफ्लो होने लगता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि महीने में एक बार प्लंबर से ड्रेनेज सिस्टम को साफ करवा लें।
बाथरूम की सफाई में लापरवाही भी बदबू का एक कारण है। इसलिए हफ्ते में एक बार टॉयलेट को अच्छे से साफ करना चाहिए।
बाथरूम में वेंटिलेशन न होने के कारण भी बदबू आ सकती है। इसलिए हवा का खास ध्यान रखें।
बाथरूम में वेंटिलेशन न होने की वजह से भी बदबू आती है। जो एक बड़ा कारण है तो आए इसके अन्य उपाय जाने
ऑरेंज पील से कैसे बनाएं फ्रेशनर
बाथरूम से आ रही बदबू को दूर करने के लिए बाजार में मिलने वाले फ्रेशनर का इस्तेमाल करने के बजाय इसे घर पर ही बना सकती हैं। फ्रेशनर बनाने के लिए आपको सिट्रस फ्रूट की जरूरत पड़ेगी।
इसके लिए आपको संतरा चाहिए होगा। संतरे का छिलका निकालें। अब इसे पानी में भिगो लें। आप चाहें, तो नींबू का छिलका भी डाल सकती हैं। जब पानी का रंग बदल जाए, तब समझ लीजिए की फ्रेशनर बन गया है। आप इस फ्रेशनर का इस्तेमाल बाथरूम की बदबू से छुटकारा पाने के लिए कर सकती हैं।
बाथरूम की नाली से आ रही बदबू को कैसे करें दूर?
बाथरूम की नाली से बदबू आना सामान्य है। इसके कई कारण हैं। नाली से आ रही बदबू को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले नाली में उबलता हुआ पानी डालें। इसके बाद बेकिंग सोडा और विनेगर का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को नाली में डाल दें। सिरका और बेकिंग सोडा, दोनों चीजों में एसिड पाया जाता है।