Site icon YASHBHARAT.COM

Katni Crime छपरवाह में अधिवक्ता के यहां लोहे की खिड़की काटकर चोरी

IMG 20240526 WA0016

Katni Crime । रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह में अधिवक्ता मनीष कुमार शुक्ला के मकान में चोरी की वारदात प्रकाश में आई है। मकान की सुरक्षा के लिए बनाई गई सुरक्षा दीवार फांदकर बदमाश अंदर घुसे, इसके बाद कमरे की खिड़की में रखा कूलर हटाकर लोहे की ग्रिल काट कर अंदर घुसे।

इसके बाद कमरे के अंदर रखी आलमारियों के ताले तोड़कर नगदी व जेवर की तलाश में पूरा कमरा अस्त व्यस्त कर दिया। गनीमत रही कि आलमारियों में न नगदी थी और न ही जेवर थे। जिसके कारण चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

सुबह नींद खुलने पर अधिवक्ता मनीष शुक्ला को चोरी की जानकारी लगी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी व आरक्षक बागरी मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने पास के मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। जिसमें कुछ युवक अधिवक्ता के मकान के अंदर नजर आए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से बदमाशों की तलाश में जुट गई है और अधिवक्ता मनीष शुक्ला की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version