अयोध्या। रामलला के इस वीडियो को देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। भगवान रामलला की पलक झपकते और अपनी सुंदर मुस्कान बिखेरते हुए एक्स पर यह वीडियो अपलोड किया है। श्रद्धालुओं का तो यहां तक दावा है कि यह वीडियो कोई एआई नहीं बल्कि हकीकत है।
Now who did this? 🤩🙏 #Ram #RamMandir #RamMandirPranPrathistha #RamLallaVirajman #AyodhaRamMandir #Ayodha pic.twitter.com/2tOdav7GD6
— lakshmi (@happymi_) January 22, 2024
झपकती पलकें और मनमोहक चेहरे के एक्सप्रेशन के साथ भगवान राम को जीवंत रूप में प्रदर्शित करने वाला एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की आंखें न केवल खुली की खुली रह गईं, बल्कि इस वीडियो को देखकर लोग पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो जादुई और प्रामाणिक भले ही लग रहा है. लेकिन वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करके बनाया गया है. जो लोग नहीं जानते उनके लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं था. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया ‘मैं इसे देखने के लिए तैयार नहीं था, वीडियो देखने के बाद मेरा दिल जोड़ से धड़कने लगा.’ एक अन्य ने कमेंट किया ‘रामलला वीडियो में और दिव्य दिख रहे हैं।
आपको ज्ञात है कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पवित्र ‘प्राण प्रतिष्ठा’ अनुष्ठान में डूबे होने से लेकर पूरे देश को उत्सव के मैदान में तब्दील करने, घरों और सड़कों को सजावट से सजाने, दीयों और पटाखों से वातावरण को रोशन करने और भगवान राम के स्वागत के लिए खुशी से नृत्य करने तक. यह एक राष्ट्रीय उत्सव में बदल गया था.

