katniमध्यप्रदेश

शीर्षक – गांधी शांति दूत थे गांधी बाबा,जग में सबसे न्यारे। मिले महात्मा गांधी हमको, बापू सबके प्यारे

 

शीर्षक – गांधी शांति दूत थे गांधी बाबा,जग में सबसे न्यारे।
मिले महात्मा गांधी हमको, बापू सबके प्यारे।

काटे बंधन घातक सारे ,हिला प्रशासन सारा |
भारत छोड़ो आंदोलन में, चुन -चुन अरि को मारा ।
बापू मेरे जग में न्यारे , दुश्मन उनसे हारे ।
मिले महात्मा गाँधी हमको, बापू सबके प्यारे ।।

खादी बनता चरखा चलता, नव पहचान बनाई।
भोग वासना मदिरा छोड़ी, बात नई सिख लाई।।
सत्य अहिंसा पाठ पढ़ा कर,रोज लगाये नारे ।
मिले महात्मा गाँधी हमको, बापू सबके प्यारे ‌।।

भेदभाव को खत्म किया है, नव सम्मान दिलाया ।
महिला रक्षा अधिकार बने, न्याय उचित करवाया।।
गाँधी जी के पथ पर चलना, हो अब लक्ष्य हमारे ।
मिले महात्मा गाँधी हमको, बापू सबके प्यारे ।।

दक्षिण अफ्रीका से गाँधी ,बैरिस्टर बन आए ।
देश प्रेम में बढ़ता भारत, खुशियाँ गाँधी लाए।।
देश वतन पर मिटना हमको , गूँजे जन- जन नारे ।
मिले महात्मा गाँधी हमको, बापू सबके प्यारे ।।

शैलेन्द्र पयासी, साहित्यकार
विजयराघवगढ़,कटनी,

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि