Saturday, May 9, 2026
Latest:
Latest

सावन की फुहार से तर बतर हुआ कटनी: बारिश में बसा स्वाद और रंगीन बाजार

कटनी, 30 जुलाई 2025।सावन की फुहार से तर बतर हुआ कटनी: बारिश में बसा स्वाद और रंगीन बाजार।
सावन की हल्की बूंदाबांदी ने कटनी में मौसम को खुशनुमा बना दिया है। बारिश के साथ-साथ शहर के बाजारों में भी रौनक लौट आई है।

सब्जी वाले छाते तानकर बैठें हैं, समोसे वाला गरमागरम समोसे तल रहा है, और लोग बारिश में भी लाइन लगाकर समोसे का आनंद ले रहे हैं। बाजू में भुट्टे का स्टॉल सजा है, जहां भुट्टे पक रहे हैं और लोग बारिश में उनका स्वाद ले रहे हैं।

सावन की फुहार से तर बतर हुआ कटनी: बारिश में बसा स्वाद और रंगीन बाजार
सावन की फुहार से तर बतर हुआ कटनी: बारिश में बसा स्वाद और रंगीन बाजार

सावन में करोंदा और अन्य मौसमी सब्जियाँ भी बाजार में आ गई हैं, जो कटनी के बाजारों को और भी रंगीन बना रही हैं। यह मौसम न केवल किसानों के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि शहरवासियों के लिए भी एक सुखद अनुभव है। वहीं ऑटो में ड्राइवर की सीट कर डॉग बैठकर बारिश का मजा ले रहा है।

सावन की फुहार से तर बतर हुआ कटनी: बारिश में बसा स्वाद और रंगीन बाजार
सावन की फुहार से तर बतर हुआ कटनी: बारिश में बसा स्वाद और रंगीन बाजार

बारिश के इस मौसम में कटनी का बाजार एक जीवंत चित्र प्रस्तुत करता है, जहां स्वाद, रंग और खुशबू का संगम हो रहा है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि