Site icon Yashbharat.com

कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मंदिर से तांबे की दुर्गा प्रतिमा ले गए बदमाश, व्यापारियोंं सहित तुल्लैया व हम्मालों में खासा आक्रोश

IMG 20250515 WA0017

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मंदिर से तांबे की दुर्गा प्रतिमा चोरी जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। प्रतिमा चोरी से मंडी के व्यापारियों, तुल्लैया व हम्मालों में खासा आक्रोश है। सभी ने मंडी सचिव को पत्र लिखकर सोमवार तक मंदिर से मूर्ति चोरी करने वाले अज्ञात बदमाशों का मय मूति सहित गिरफ्तार करने की मांग की है तथा यह भी कहा है कि यदि सोमवार तक मूर्ति वापस नहीं मिली तो वो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। बताया जाता है कि मंडी परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में तांबे की दुर्गा प्रतिमा स्थापित थी। जिसे बीतीरात अज्ञात बदमाशों ने पार कर दिया जबकि मंडी परिसर में सुरक्षा कर्मचारी भी तैनात रहते हैं। ऐसे में प्रतिमा चोरी जाने से मंडी के व्यापारियों सहित तुलैया व हम्मालों में खासा आक्रोश है। मंडी प्रशासन के द्धारा प्रतिमा चोरी जाने की सूचना पुलिस को भी दी गई है तथा शीघ्र प्रतिमा चोरी करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

 

Exit mobile version