katniमध्यप्रदेश

नगर निगम में आयोजित महापौर जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, कई मामलों में मौके पर दिए गए निर्देश,महापौर ने अधिकारियों से मांगी जवाबदेही

नगर निगम में आयोजित महापौर जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, कई मामलों में मौके पर दिए गए निर्देश,महापौर ने अधिकारियों से मांगी जवाबदेह

 

कटनी,। नगर पालिक निगम कटनी में मंगलवार 4 अगस्त को आयोजित महापौर जनसुनवाई में शहर के विभिन्न वार्डों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता, अतिक्रमण, राजस्व एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित आवेदनों पर विस्तार से सुनवाई की गई।

 

महापौर ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणवार जानकारी प्राप्त की तथा समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका परिणाम भी समय पर दिखाई देना चाहिए। प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए।

 

एक ही छत के नीचे मिला समाधान, विभागीय समन्वय रहा प्रभावी

 

जनसुनवाई में नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एक साथ उपस्थित रहे, जिससे आवेदकों की शिकायतों पर तत्काल विभागीय समन्वय स्थापित हुआ। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए गए, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि जनसुनवाई नागरिकों और नगर निगम के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने शहरवासियों से प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में शामिल होकर अपनी समस्याएं सीधे प्रस्तुत करने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी प्रशासन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Back to top button