कटनी में चना-मसूर खरीदी की रफ्तार तेज: अब तक 916 मीट्रिक टन उपज की हुई खरीद; जानें क्या है नया समर्थन मूल्य और भुगतान की स्थिति
कटनी में चना-मसूर खरीदी की रफ्तार तेज: अब तक 916 मीट्रिक टन उपज की हुई खरीद; जानें क्या है नया समर्थन मूल्य और भुगतान की स्थिति। रबी सीजन 2025-26 के लिए कटनी जिले में चने और मसूर के उपार्जन का काम कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में सुचारू रूप से जारी है। जिले के 6 उपार्जन केंद्रों पर किसान अपनी उपज लेकर पहुँच रहे हैं, जहाँ अब तक करोड़ों रुपये का भुगतान किसानों के खातों में पहुँचाया जा चुका है।
कटनी कलेक्टर के सख्त तेवर: मिलावटखोरों पर होगी FIR, खाद वितरण में लापरवाही पर समिति प्रबंधकों पर गिरेगी गाज; जानें TL बैठक के बड़े फैसले
उपार्जन के ताज़ा आंकड़े
कलेक्टर की निगरानी में स्थापित केंद्रों पर अब तक की प्रगति इस प्रकार है:
-
चना खरीदी: 396 किसानों से 548.55 मीट्रिक टन चने की खरीदी की गई है।
-
मसूर खरीदी: 238 किसानों से 375.8 मीट्रिक टन मसूर का उपार्जन हुआ है।
-
परिवहन: खरीदी गई उपज में से 440.65 मीट्रिक टन चना और 257.7 मीट्रिक टन मसूर गोदामों तक पहुँचाई जा चुकी है।
समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी: किसानों का बढ़ा रुझान
इस साल सरकार ने समर्थन मूल्य में वृद्धि की है, जिसके चलते पंजीयन कराने वाले किसानों की संख्या में भारी उछाल आया है:
| फसल | नया समर्थन मूल्य (2026-27) | पिछला समर्थन मूल्य | कुल पंजीयन (इस वर्ष) |
| चना | 5,875 रुपये प्रति क्विंटल | 5,650 रुपये | 4,624 किसान |
| मसूर | 7,000 रुपये प्रति क्विंटल | 6,700 रुपये | 1,619 किसान |
भुगतान की स्थिति
उपसंचालक कृषि के अनुसार, किसानों को उनकी उपज का दाम समय पर देने के लिए प्रशासन सक्रिय है:
-
चने के लिए अब तक 81.93 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
-
मसूर के लिए किसानों को 71.12 लाख रुपये की राशि दी जा चुकी है।
-
शेष राशि के भुगतान की प्रक्रिया भी निरंतर जारी है और जल्द ही किसानों के खातों में राशि पहुँच जाएगी।

