कटनी कलेक्टर के सख्त तेवर: मिलावटखोरों पर होगी FIR, खाद वितरण में लापरवाही पर समिति प्रबंधकों पर गिरेगी गाज; जानें TL बैठक के बड़े फैसले
कटनी कलेक्टर के सख्त तेवर: मिलावटखोरों पर होगी FIR, खाद वितरण में लापरवाही पर समिति प्रबंधकों पर गिरेगी गाज; जानें TL बैठक के बड़े फैसले। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सोमवार को समय-सीमा (TL) बैठक में जिले के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों की क्लास ली। मिलावटी खाद्य पदार्थों से लेकर किसानों की समस्याओं तक, कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कटनी कलेक्टर के सख्त तेवर: मिलावटखोरों पर होगी FIR, खाद वितरण में लापरवाही पर समिति प्रबंधकों पर गिरेगी गाज; जानें TL बैठक के बड़े फैसले
1. मिलावटखोरों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देश
कलेक्टर ने जिले में चिप्स, मसाले, ब्रेड और अन्य खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों के औचक निरीक्षण के आदेश दिए हैं।
-
सख्त कार्रवाई: यदि सैम्पल फेल होते हैं या गंदगी पाई जाती है, तो संबंधितों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाएगी।
2. किसानों के लिए खाद और सदस्यता अभियान
किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सहकारिता और कृषि विभाग को कड़े निर्देश दिए:
-
ई-विकास प्रणाली: जो समितियां ई-विकास प्रणाली से खाद वितरण नहीं कर रही हैं, उनके प्रबंधकों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
-
पैक्स सदस्यता: 15 मई तक चलने वाले पैक्स सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए गेहूँ उपार्जन केंद्रों पर ही कैंप लगाए जाएंगे, ताकि किसान आसानी से सदस्य बन सकें और ऋण व अन्य सुविधाओं का लाभ ले सकें।
3. राजस्व और सुरक्षा की समीक्षा
-
विस्फोटक व गैस गोदाम की जांच: सभी एसडीएम को विस्फोटक फैक्ट्रियों, मैंगनीज खदानों, गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों और अमोनियम नाइट्रेट स्टोर हाउस की सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं।
-
नामांतरण-बंटवारा: लंबित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरणों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
4. जनगणना और आयुष्मान कार्ड
-
जनगणना 2027: 1 मई से शुरू हुए मकान सूचीकरण कार्य को समय पर पूरा करने और पोर्टल पर सही डाटा एंट्री सुनिश्चित करने को कहा गया है।
-
आयुष्मान कार्ड: आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की और सीएमएचओ को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए।
5. सीएम हेल्पलाइन: तहसीलदार रीठी को अल्टीमेटम
विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने तहसीलदार रीठी को 50 दिन से अधिक पुरानी शिकायतों का तुरंत निराकरण करने की हिदायत दी।

