Monday, May 11, 2026
Latest:
Latest

सीतामऊ में आग का तांडव: दमकल खराब होने से जलकर राख हुईं 4 दुकानें; विधायक का जबरदस्त विरोध, व्यापारियों ने किया ‘नगर बंद’

सीतामऊ में आग का तांडव: दमकल खराब होने से जलकर राख हुईं 4 दुकानें; विधायक का जबरदस्त विरोध, व्यापारियों ने किया ‘नगर बंद”। मंदसौर जिले के सीतामऊ बस स्टैंड पर रविवार रात हुई आगजनी ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। एक किराना दुकान से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में लाखों का माल जलकर खाक हो गया है, लेकिन इससे कहीं ज्यादा नुकसान प्रशासन की लापरवाही और खराब दमकल विभाग ने पहुँचाया है।

सीतामऊ में भीषण आग का तांडव: दमकल खराब होने से जलकर राख हुईं 4 दुकानें; विधायक हरदीप सिंह डंग का जबरदस्त विरोध, व्यापारियों ने किया ‘नगर बंद’

प्रशासन की लापरवाही: जब शहर जल रहा था, दमकल खराब थी

आग बुझाने के दौरान सबसे बड़ी विफलता यह रही कि सीतामऊ नगर की अपनी दमकल (Fire Brigade) खराब पड़ी थी। आग पर काबू पाने के लिए मंदसौर, सुवासरा, नगरी और शामगढ़ से दमकलें बुलानी पड़ीं। जब तक अन्य शहरों से मदद पहुँची, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और दुकानें पूरी तरह खाक हो चुकी थीं।

विधायक हरदीप सिंह डंग को उल्टे पांव लौटना पड़ा

सोमवार सुबह जब क्षेत्र के विधायक हरदीप सिंह डंग घटनास्थल का जायजा लेने पहुँचे, तो उन्हें जनता के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने ‘प्रशासन मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई। विरोध इतना उग्र था कि विधायक डंग को बीच में ही अपना दौरा छोड़कर वापस लौटना पड़ा।

व्यापारियों का ‘नगर बंद’ का आह्वान

प्रशासन की इस लापरवाही से नाराज सीतामऊ के व्यापारियों ने सोमवार को स्वैच्छिक नगर बंद का आह्वान किया है। बस स्टैंड सहित प्रमुख बाजारों की दुकानें बंद हैं। व्यापारियों की मांग है कि नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए और शहर की दमकल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

कैसे भड़की आग?

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात बस स्टैंड स्थित उदिया किराना स्टोर में अचानक धुंआ उठा और आग फैल गई। देखते ही देखते पास की तीन अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। रात भर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन संसाधनों के अभाव में सफलता नहीं मिली। सीतामऊ में आग का तांडव: दमकल खराब होने से जलकर राख हुईं 4 दुकानें; विधायक का जबरदस्त विरोध, व्यापारियों ने किया ‘नगर बंद’

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि