katniLatest

निलंबन की खबर से हड़कंप: बरहटा सचिव चिंतामणि पटेल को किया गया निलंबित

कटनी। निलंबन की खबर से हड़कंप: बरहटा सचिव श्री चिंतामणि पटेल को  निलंबित  किया गया। जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने आदेश जारी किया। पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पड़ी भारी  जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत बरहटा में पदस्थ सचिव श्री चिंतामणि पटेल को मध्य प्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा नियत किया है। श्री पटेल को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

निलंबित सचिव श्री पटेल के 15-15 दिनों तक ग्राम पंचायत मुख्यालय बरहटा से अनुपस्थित रहने से राज्य और केंद्र शासन द्वारा संचालित जनकल्याण कारी योजनाओं के क्रियान्वयन में विपरीत असर पड़ने से हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल सका। हर घर तिरंगा अभियान के दौरान लापरवाही, देश के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय पर्व में अनुपस्थित रहना, मुख्यालय पर निवास नहीं करना आदि के संबंध में प्रतिवाद समाधान कारक प्राप्त नहीं हुआ। शिकायत की जांच कराई जाने पर श्री पटेल का मुख्यालय में यदा-कदा उपस्थित रहना पाया गया। इस कारण पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही करने पर प्राप्त प्रतिवेदन के फलस्वरूप  जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने निलंबन की कार्रवाई की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम