ड्यूटी पर भी परिवार से जुड़ाव: लोको पायलटों तक पहुंचेगा जरूरी संदेश, रेलवे ने शुरू की नई व्यवस्था

लखनऊ मंडल में बड़ा बदलाव: 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले, जानें नए नाम

ड्यूटी पर भी परिवार से जुड़ाव: लोको पायलटों तक पहुंचेगा जरूरी संदेश, रेलवे ने शुरू की नई व्यवस्था लोको पायलट (Indian Railway Loco Pilot) ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं कर सकते। इस वजह से कई बार उनके स्वजन आपातकाल में भी उनसे संपर्क नहीं कर पाते हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए रेलवे ने एक नई पहल की है।

अब रनिंग स्टाफ के परिजन इमरजेंसी स्थिति में विशेष फोन सुविधा के जरिए अपना संदेश कंट्रोल रूम को बताएंगे। कंट्रोल रूम वॉकी टॉकी के माध्यम से यह सूचना संबंधित कर्मचारी तक पहुंचाएगा।