Site icon YASHBHARAT.COM

निगमायुक्त ने कटाएघाट पहुंचकर सामूहिक विवाह आयोजन स्थल का किया निरीक्षण,समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश

IMG 20261118 WA0006

निगमायुक्त ने कटाएघाट पहुंचकर सामूहिक विवाह आयोजन स्थल का किया निरीक्षण,समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश

कटनी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आगामी 20 नवंबर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने मंगलवार को कटाएघाट पहुंचकर सामूहिक विवाह आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम की समुचित व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने आयोजन में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों तथा वर-वधुओं एवं उनके परिजनों सहित अतिथियों की समुचित बैठक व्यवस्था, मंच व्यवस्था, बेदी एवं पूजन व्यवस्था के स्थलों का जायजा लिया। निगमायुक्त ने आयोजन स्थल पर मैदान के समतलीकरण, टेंट एवं मंच व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, एवं आवागमन की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही आयोजन की गरिमा एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया।

 

निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी आयोजन है। इसमें शामिल होने वाले प्रत्येक हितग्राही एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए आयोजन को व्यवस्थित एवं सफल बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version