चलती ऑटो से महिला के गले से दिनदहाड़े चेन झपटकर फरार हुए बदमाश, घटना CCTV में कैद

चलती ऑटो से महिला के गले से दिनदहाड़े चेन झपटकर फरार हुए बदमाश, घटना CCTV में कै
कटनी। रंगनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत डन कॉलोनी में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, एक महिला ऑटो में सवार होकर जा रही थी, तभी बाइक पर आए दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वारदात के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुट गई है।
रंगनाथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।








