katniमध्यप्रदेश

महापौर  ने लिया जायजा, गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश,वर्षा ऋतु में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर दिया जोर

*शासकीय विद्यालयों में मरम्मत एवं संधारण कार्यों का महापौर  ने लिया जायजा, गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश,वर्षा ऋतु में विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर दिया जो

 

कटनी- नगर के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वर्षा ऋतु के दौरान सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर मरम्मत एवं संधारण कार्य कराए जा रहे हैं। इन्हीं कार्यों की प्रगति का जायजा लेने महापौर  प्रीति संजीव सूरी ने मंगलवार 14 जुलाई को एमआईसी सदस्यों एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ विभिन्न शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने शासकीय एनकेजे स्कूल, केरिन लाइन शासकीय स्कूल, साधुराम उच्चतर माध्यमिक शाला तथा के.सी.एस. कन्या शाला पहुंचकर मरम्मत कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालयों की छत, भवन, शौचालय एवं अन्य आवश्यक मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि वर्षा ऋतु में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने विद्यालयों में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं चल रहे मरम्मत कार्यों के संबंध में जानकारी ली।साथ ही विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और शहर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है।

 

उन्होंने शिक्षकों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शाला परिसर में अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेकर पौधरोपण करे तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी निभाए। उन्होंने विद्यार्थियों से भी पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर प्रकृति को सुरक्षित एवं समृद्ध बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इन शासकीय विद्यालयों में चल रहे हैं मरम्मत एवं संधारण कार्य

नगर निगम द्वारा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में छत मरम्मत, बाथरूम मरम्मत, प्लास्टर, वॉटरप्रूफिंग एवं भवन सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें रवीन्द्रनाथ टैगोर नवीन स्कूल भवन (फर्स्ट फ्लोर निर्माण), धंती बाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइन, अमकुही स्कूल, नदी पार स्कूल, आधारकाप स्कूल, कुठला स्कूल, मंगल नगर स्कूल, बिलगांव स्कूल, छापरवाह प्राथमिक शाला, सीएलपी स्कूल, बधवा टोला स्कूल, बरगवां स्कूल, पड़रवारा स्कूल, केरिन लाइन स्कूल तथा एनकेजे स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत एवं संधारण कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य वर्षा ऋतु में विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

 

निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू,सुरेंद्र गुप्ता पार्षद सीमा श्रीवास्तव,सहायक यंत्री आदेश जैन,उपयंत्री शैलेंद्र प्यासी सहित अन्य जनों की मौजूदगी रही।

Back to top button