Site icon Yashbharat.com

दूल्हा बाइक लेकर कहीं निकला लेकिन वापस ही नहीं लौटा

shadi

अमरोहा। दूल्हा बाइक लेकर कहीं निकला लेकिन वापस ही नहीं लौटा।
यूपी के अमरोहा में दावत-ए-वलीमा के बाद दूल्हा गायब हो गया. काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस को दूल्हे की गुमशुदगी की तहरीर दी. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर दूल्हे की लापता तलाश शुरू कर दी है. शादी की अगली रात को दूल्हे के गायब होने को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. जबकि, परिजन अनहोनी आशंका के चलते परेशान हैं.

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक चौंकाने वाला सामने आया है. यहां निकाह के अगले दिन दावत-ए-वलीमा का प्रोग्राम रखा गया. इस बीच दूल्हा बाइक लेकर कहीं निकला लेकिन वापस ही नहीं लौटा. दुल्हन उसका रात भर इंतजार करती रही. जब शौहर वापस नहीं आया तो वह परेशान हो गई. घर वालों के साथ मिलकर उसने पुलिस को तहरीर दी. पुलिस ने दूल्हे की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है.

MP Health Department: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का पूरा प्रशासनिक कार्य अब HRMIS से होगा

 

मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के कस्बा उझारी के मोहल्ला दर्जियान का है. हाजी कल्लन के 31 वर्षीय बेटे सलमान की शादी सोमवार को उझारी के मोहल्ला निवासी युवती से हुई. धूमधाम से शादी संपन्न होने के बाद मंगलवार को दावत-ए-वलीमा हुआ. लेकिन इसी बीच देर रात दूल्हा गायब हो गया. वह बाइक लेकर घर से निकला था. जब काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई. दुल्हन भी दूल्हे का इंतजार करती रही.

कहीं से कुछ पता नहीं चल सका

ऐसे में परिजनों ने दूल्हे के बारे में रिश्तेदारों, यार-दोस्तों से पूछताछ की. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. आखिर में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. दूल्हे के पिता हाजी कल्लन थाने पहुंचे और पुलिस को बेटे (दूल्हे) की गुमशुदगी की तहरीर दी. फिलहाल, पुलिस तहरीर लेने के बाद मामला दर्ज कर दूल्हे की तलाश में जुट गई है.

परिजनों को अनहोनी की आशंका

वहीं, शादी की अगली रात को दूल्हे के गायब होने को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. जबकि, परिजन अनहोनी आशंका के चलते परेशान हैं. उन्हें डर सता रहा है कि कहीं उनके लाल के साथ किसी ने कुछ गलत न कर दिया हो. या उसके साथ कोई दुर्घटना न हो गई हो. पुलिस ने बताया कि परिजनों के द्वारा दूल्हे की गुमशुदगी की तहरीर दी गई है. जांच पड़ताल कराई जा रही है. जल्द ही दूल्हे को बरामद कर लिया जाएगा.

Exit mobile version