Site icon Yashbharat.com

ईरोड-जोगबनी के बीच कटनी होकर चलेगी पहली अमृत भारत ट्रेन, 25 सितम्बर से ईरोड-जोगबनी और 28 सितम्बर से जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवाएं होंगी प्रारंभ 

Amrit Bharat Train 1752459364033 1752459364259

कटनी(YASHBHARAT.COM)। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अमृत भारत ट्रेन ईरोड जंक्शन-जोगबनी-ईरोड जंक्शन सप्ताहिक एक्सप्रेस के मध्य एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की गई है। इस नई अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन प्रत्येक गुरुवार को 25 सितम्बर 2025 से ईरोड स्टेशन और प्रत्येक रविवार को 28 सितम्बर 2025 से जोगबनी स्टेशन से प्रारम्भ होगी। यह नई ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों* से होकर गंतब्य को जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी निम्नानुसार है :-

 

गाड़ी संख्या 16601 ईरोड जंक्शन-जोगबनी सप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 25 सितम्बर 2025 से प्रत्येक गुरुवार अपने प्रारम्भिक स्टेशन ईरोड जंक्शन से सुबह 08:10 बजे रवाना होकर, दूसरे दिन शुक्रवार को इटारसी दोपहर 15:00 बजे, पिपरिया15:52 बजे, गाडरवारा 16:16 बजे, जबलपुर 18:15 बजे, कटनी 19:55 बजे, मैहर रात 20:53 बजे, सतना रात 21:55 बजे पहुंचकर निर्धारित मार्ग से होते हुए गंतब्य तीसरे दिन शनिवार को रात 19:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 16602 जोगबनी-ईरोड जंक्शन सप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 28 सितम्बर 2025 से प्रत्येक रविवार अपने प्रारम्भिक स्टेशन जोगबनी से दोपहर 15:15 बजे रवाना होकर, अगले दिन सोमवार सतना दोपहर 13:10 बजे, मैहर 13:48 बजे, कटनी 15:15 बजे, जबलपुर 17:40 बजे, गाडरवारा 19:43 बजे, पिपरिया 20:23 बजे, इटारसी 22:15 बजे पहुंचकर और चौथे दिन बुधवार को सुबह 07:20 बजे ईरोड जंक्शन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव 

ईरोड से जोगबनी के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस सेलम जंक्शन, जोलारपेट्टै जंक्शन, काटपाडी जंक्शन,अरक्कोणम जंक्शन, पेरम्बूर, नायुडुपेटा, गूडूर जंक्शन, ओंगोल, विजयवाड़ा जंक्शन, खम्मम, वरंगल, मंचिर्याल, बल्लारशाह जंक्शन, चन्द्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर जंक्शन, घोड़ाडोंगरी, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, जबलपुर, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन, डभौरा, जसरा, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, चुनार, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, नवगछिया, कटिहार जंक्शन, पूर्णियाँ जंक्शन, अररिया कोर्ट एवं फारबिसगंज जंक्शन पर ठहराव लेकर चलेगी।

ट्रेन की कोच पोजीशन पर एक नजर 

इस ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेन्ट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।

यहां मिलेगी ट्रेन की विस्तृत जानकारी

नई ट्रेन की सेवाओं का लाभ उठाएं। ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी से सम्बंधित जानकारी हेतु हेल्पलाइन 139 या रेल मदद मोबाईल एप्प एनटीईएस या वेबसाइट www.railmadad.indianrailways.gov.in का उपयोग करें।

Exit mobile version