FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

मासूम बेटियों संग मौत को गले लगाने वाला वो पिता… सवाल छोड़ गया, पूरे गांव में पसरा मातम

मासूम बेटियों संग मौत को गले लगाने वाला वो पिता... सवाल छोड़ गया, पूरे गांव में पसरा मातम

13 may 2025 मासूम बेटियों संग मौत को गले लगाने वाला वो पिता… सवाल छोड़ गया, पूरे गांव में पसरा मातम। दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के मुहरई गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने मंगलवार दोपहर तीनों बच्चियों के साथ कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। चारों को गंभीर हालत में हटा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चारों की मौत हो गई।

घटना का कारण अज्ञात है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतक के ससुराल वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button