गर्मी का ‘द एंड’: बालाघाट के रास्ते MP में घुसा मानसून, अगले 5 दिन झमाझम बारिश; 41 जिलों में अलर्ट जारी
MP में मानसून की धमाकेदार एंट्री: बालाघाट के रास्ते आधे से अधिक हिस्से में छाया; 41 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी
गर्मी का ‘द एंड’: बालाघाट के रास्ते MP में घुसा मानसून, अगले 5 दिन झमाझम बारिश; 41 जिलों में अलर्ट जारी
मौसम डेस्क: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए चिलचिलाती गर्मी से राहत की बड़ी और अच्छी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून बेहद तेजी से आगे बढ़ते हुए अब प्रदेश की दहलीज पर पहुंच गया है। महज एक दिन पहले दस्तक देने के बाद, मजबूत मानसूनी सिस्टम के कारण इसने आधे से अधिक छत्तीसगढ़ को कवर करते हुए अब मध्य प्रदेश के बालाघाट के रास्ते पूरी तरह प्रवेश कर लिया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक साथ बने मजबूत सिस्टम की वजह से मानसून की रफ्तार असाधारण रूप से तेज हो गई है, जिससे प्रदेश में समय से पहले ही अच्छी बारिश की उम्मीद जग गई है।
कहाँ कितनी हुई बारिश और क्या रहा तापमान?
मलाजखंड में सबसे ज्यादा बारिश: मंगलवार को राजधानी सहित कई इलाकों में झमाझम बौछारें पड़ीं। प्रदेश में सबसे अधिक 28 मिलीमीटर वर्षा बालाघाट जिले के मलाजखंड में दर्ज की गई।
तापमान का हाल: बारिश के बाद भी कुछ इलाकों में उसस बरकार रही। प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में तापमान 30.4°C से 41.2°C के बीच रहा, जबकि पूर्वी हिस्सों में यह 32.2°C से 40.4°C तक रिकॉर्ड किया गया।
बुधवार के लिए मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी
मौसम केंद्र ने आगामी 24 घंटों के लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है:
41 जिलों में येलो अलर्ट: प्रदेश के 41 जिलों में भारी आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और मध्यम से भारी बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
इन 2 जिलों में ‘लू’ का असर: एक तरफ जहाँ प्रदेश भीग रहा है, वहीं सीधी और नरसिंहपुर जिलों में अब भी ‘उष्ण लहर’ (Heat Wave/लू) चलने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग का अनुमान: मौसम केंद्र के मुताबिक, आने वाले अगले पांच दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई विशेष उलटफेर नहीं होगा। मानसून की सक्रियता के कारण धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में तापमान गिरेगा और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।