katniमध्यप्रदेश

नोकरी लगवाने के बहाने कम्पनी ने की युवाओ से ठगी

 

नोकरी लगवाने के बहाने कम्पनी ने की युवाओ से ठग

कटनी- माधव नगर स्थित कम्पनी द्वारा युवाओ को नोकरी देने के बहाने ठगी का मामला सामने आया है जिसमें युवाओ से 60-60 हज़ार रुपये लिए गए है ऐसे ही कुछ युवकों ने माधव नगर थाने में शिकायत दी गई है जिसमें
प्रार्थी जयप्रकाश रजक पिता शिव कुमार रजक निवासी कटंगी कलां कटनी । यह कि HPM कंपनी जिसका सेंटर ECC सेंटर समदडीया आभूषण, संत निरंकारी भवन के सामने माधव नगर स्थित कंपनी के द्वारा काम देने के बहाने बुलाया गया, कंपनी द्वारा हम लोगों से 63000/- रूपये की राशि ली गयी, इतने पैसे मेरे द्वारा सुजीत कुमार रैदास, संदीप सिंह व अतुल केवट ने मेरे अकाउंट के माध्यम से कंपनी का नाम कहकर ट्रान्सफर करवाए। इतने पैसो की व्यवस्था मेरे व मेरे परिवार द्वारा काफी मुश्किलों से किया गया है, इस आशा से मेरा भवित्र्य बन जायेगा परिवार ने अपनी आर्थिक स्थिति से ज्यादा मुझे पैसे दिए थे। कंपनी में काम से सम्बंधित हमे 10 जोडी यूनिफार्म दिए गये। मंथली सेलेरी 18000/- से 20000/-रुपये देने की बात कही, आज मुझे काम करते हुए 3 महीने हो चुके हैं, अभी तक कंपनी से हमे सिर्फ 29500/- सेलेरी दी गयी है, काफी गिडगिडाने के उपरांत  प्रार्थियों द्वारा माधव नगर थाने में आवेदन दिया गया की हमारी स्थिति व कंपनी के द्वारा फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही करने की मांग की है

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि